Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक सचिवों के समक्ष लगाए लिंक अधिकारी, फटाफट देखें लिस्ट

 
Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक सचिवों के समक्ष लगाए लिंक अधिकारी, फटाफट देखें लिस्ट
Haryana News: हरियाणा सरकार ने अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से प्रशासनिक सचिवों की अनुपस्थिति में सम्बन्धित विभागों के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के मामले में विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है।   विकास एवं पंचायत विभाग के मामले में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और सेवा विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।   पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के मामले में सेवा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है।   कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मामले में सहकारिता के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।   सहकारिता विभाग के मामले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और मत्स्य पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है।   खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मामले में मत्स्य पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।   मत्स्य पालन विभाग के मामले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मामले में कृषि एवं किसान कल्याण के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि सहकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।   विरासत एवं पर्यटन विभाग के मामले में सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि अभिलेखागार विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है।   सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के मामले में विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे। मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के मामले में अभिलेखागार विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है।   अभिलेखागार विभाग के मामले में मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   खान एवं भूविज्ञान विभाग के मामले में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 तथा विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।   आबकारी एवं कराधान विभाग के मामले में वित्त एवं योजना विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है।   वित्त एवं योजना विभाग के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।   उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मामले में खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है।   सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के मामले में श्रम विभाग के लिंक अधिकारी-1 जबकि वित्त एवं योजना विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है। श्रम विभाग के मामले में परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   परिवहन विभाग के मामले में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और श्रम विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।   चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मामले में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है।   उच्च शिक्षा विभाग के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है।   स्कूल शिक्षा विभाग के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   आयुष विभाग के मामले में महिला एवं बाल कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के मामले में आयुष विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है।   युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के मामले में खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और आयुष विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   खेल विभाग के मामले में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि महिला एवं बाल कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   नगर एवं ग्राम योजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के मामले में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि सबके लिए आवास विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है।   शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मामले में नगर एवं ग्राम योजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि सबके लिए आवास विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   सबके लिए आवास विभाग के मामले में नगर एवं ग्राम योजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।     विदेश सहयोग विभाग के मामले में भविष्य विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा नगर एवं ग्राम योजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   भविष्य विभाग के मामले में विदेश सहयोग विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा शहरी निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है।     ऊर्जा विभाग के मामले में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा वास्तुकला विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मामले में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा वास्तुकला विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा वास्तुकला विभाग के मामले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।   जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मामले में ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है।   गृह विभाग के मामले में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा वित्त एवं योजना विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।   राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मामले में गृह विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा वित्त एवं योजना विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है।   नागरिक उड्डयन विभाग के मामले में नागरिक संसाधन सूचना (क्रिड) विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि श्रम विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   नागरिक संसाधन सूचना विभाग के मामले में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि नागरिक उड्डयन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।