Haryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, अब ये शुल्क नहीं लेगी सरकार

 
Haryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, अब ये शुल्क नहीं लेगी सरकार
Haryana News: हरियाणा के किसान भाईयों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, अब ट्यूबवेल कनेक्शन को उसके मूल स्थान से 70 मीटर के दायरे में ट्रांसफर करने में आने वाला खर्च अब प्रदेश के किसानों से नहीं लिया जाएगा। जबकि, पहले कनेक्शन ट्रांसफर करने पर किसानों का 30 से 40 हजार रुपये का खर्च आता था। इसको लेकर बिजली निगम ने आदेश जारी कर दिए है।

ये शर्त है जरूरी

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्यूबवेल कनेक्शन के ट्रांसफर की मंजूरी तभी दी जाएगी, जब ट्यूबवेल फेल हो गया हो और पानी के लवणता की समस्या या फिर सरकार की ओर से भूमि पर कब्जा हो। इसके साथ ही जिस स्थान पर कनेक्शन ट्रांसफर किया जाना है, वह जमीन उसी किसान के स्वामित्व पर हो। इसके साथ ही उपभोक्ता किसी भी बिल के भुगतान में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।

किसान संगठन कर रहे थे मांग

खबरों की मानें, तो प्रदेश के किसान संगठन सैनी सरकार से अनुरोध कर चुके थे कि ट्यूबवेल कनेक्शन की ट्रांसफर की फीस को माफ किया जाए। उनका तर्क था कि प्रदेश के ट्यूबवेल सेम की समस्या और भूजल नीचे गिरने से फेल होते हैं, ऐसे में रियायत मिलनी चाहिए।