Haryana News: हरियाणा में बनेगा फोरलेन हाइवे, इन किसानों को जल्द मिलना शुरू होगा मुआवजा
May 25, 2025, 19:10 IST
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम-फरुखनगर-झज्जर मार्ग को फोरलेन (Haryana New Four Lane Highway) बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिन किसानों और भू-मालिकों की जमीन इस रास्ते में आ रही है। इसका अधिग्रहण का मुआवजा जल्द ही उन्हें दे दिया जाएगा। खबरों की मानें, तो भूमि अधिग्रहण अधिकारी ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखकर पूरा रिकार्ड मांगा है। इससे पहले PWD ने लोगों के दावे और आपत्ति सुनने के बाद सभी मामलों को निपटारा कर दिया है। खबरों की मानें, तो प्रदेश के वन एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी इस मार्ग को लेकर काफी गंभीर हैं। जिसके चलते वह इस मार्ग के काम को तेजी से कराना चाहते हैं। वहीं 2013 में गुरुग्राम से झज्जर तक इस मार्ग को फोर लेन बनाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन, उस समय झज्जर जिले में इस मार्ग का निर्माण कार्य छोड़ दिया गया था। अब गुरुग्राम जिले के बोर्डर करीब 13 किलोमीटर स्टेट हाईवे (State Highway) को 21.300 KM से 34.800 किलोमीटर तक फोर लेन बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। क्या बोले अधिकारी वहीं इस मामले में भूमि अर्जन अधिकारी और नायब तहसीलदार सुमन तेवतिया का कहना है कि भूमि अधिग्रहण की लगभग सभी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जिन-जिन लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए PWD के कार्यकारी अभियंता से पूरा रिकार्ड मांगा गया है।
