Haryana News: हरियाणा में अवैध तारकोल प्लांट लगाने पर FIR दर्ज, रेड मारने के बाद की गई बड़ी कार्रवाई
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गढ़ी कला-चिरस्मी रोड पर अवैध तारकोल प्लांट लगाने पर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। देर शाम थाना गन्नौर पुलिस ने यह रेड की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने टीम के साथ रहुंचे थे। जिसके बाद अवैध उपकरण और कच्चा माल जब्त कर लिया गया है। वहीं मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

