Haryana News: हरियाणा में एक HCS अधिकारी समेत नौ अधिकारियों पर FIR दर्ज, ACB ने इस मामले में शुरू की जांच

 
Haryana News: हरियाणा में एक HCS अधिकारी समेत नौ अधिकारियों पर FIR दर्ज, ACB ने इस मामले में शुरू की जांच
Haryana News: हरियाणा के अंबाला से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहे बैंक स्क्वेयर के टेंडर प्रक्रिया में अफसरों ने बड़ा खेल कर दिया है। इसके चलते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हरियाणा ने एक एचसीएस अधिकारी समेत नौ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और इस मामले की जांच शुरू की है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो इस बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे सरकारी और प्राइवेट बैंक भी आएंगे। इसके अलावा बड़े शोरूम भी बनाए जा रहे हैं। जिनका कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। आरोप है कि एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए दूसरी कंपनी को टेंडर अलाट कर दिया गया। इसके बाद में जब जांच हुई तो पता चला कि गलत तरीके से कंपनी को टेंडर की रेस से बाहर कर दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहले इस मामले की जांच की और फिर इस मामले में बरती गई अनियमितताओं से सरकार को जानकारी दी। सरकार से मंजूरी मिलते ही एसीबी ने एचसीएस अधिकारी समेत नौ पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

इन पर दर्ज हुई एफआईआर

एसचीएस अधिकारी सुभाष सिहाग -एसइआर रमेश मदान -कार्यकारी अधिकारी विनोद नेहरा -एक्सईएन पंकज सैनी -एमई हरीश कुमार -एमई मुनेश्वर भारद्वाज -हरीश शर्मा जेई -कपिल काम्बोज जेई

सुभाष सिंह को चुके रिटायर

खबरों की मानें, तो इन अधिकारियों में SDM रहे सुभाष सिंह और प्रशासक रमेश मदान रिटायर हो चुके हैं। जबकि विनोद नहरा सोनीपत नगर परिषद में DMC, पंकज सैनी एक्सईएन, हरीश कुमार अंबाला शहर, मुनेश्वर भारद्वाज एमई यमुनानगर, हरीश शर्मा अंबाला सदर नगर परिषद और कपिल काम्बोज जेई साढौरा में हैं।

ये है आरोप

खबर की मानें, तो इन अधिकारियों पर आरोप है कि एक फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए योग्य कंपनी को रेस से बाहर कर दिया गया था। बाद में फिर से योग्य कंपनी को ही टेंडर अलाट किया गया था।