Haryana News: हरियाणा की फेमस मॉडल की लाश नहर में मिली, दो दिन पहले हुई थी लापता

 
Haryana News: हरियाणा की फेमस मॉडल की लाश नहर में मिली, दो दिन पहले हुई थी लापता

Haryana News: हरियाणा में मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी (Haryanvi Model Sheetal Murder) का मर्डर हो गया है। उसकी लाश सोमवार सुबह सोनीपत के खरखौदा में नहर में पड़ी हुई मिली है। मॉडल की पहचान हाथ और छाती पर बने टैटू से हुई है।

बताया जा रहा है कि मॉडल दो दिन पहले लापता हो गई थी। शीतल घर से एल्बम की शूटिंग के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी मॉडल का तलाक हो चुका था उसका एक बच्चा है, जो अपने पिता के साथ ही रहता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और बॉयफ्रेंड की तलाश में जुट गई है।

खबरों की मानें, तो सोनीपत पुलिस ने पुष्टि की है कि यह लाश शीतल ऊर्फ सिम्मी चौधरी की है। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार की सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी हुई मिली थी। जिसमें से एक युवक को लोगों ने निकाल लिया था। लेकिन,  मॉडल दो दिन से गायब थी। मॉडल की बहन ने हत्या का शक जताया था।

एक रात पहले बहन को किया था वीडियो कॉल

खबरों की मानें, तो मॉडल ने 14 जून की अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था। जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड सुनील पर मारपीट के आरोप लगाए थे। मॉडल ने ये भी कहा कि उसका बॉयफ्रेंड उसे जबरन अपने साथ ले जा रहा है। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है।

नहर में मिली बॉयफ्रेंड की कार

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह ब्वॉयफ्रेंड की कार दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली है। जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया। जबकि मॉडल लापता थी। मॉडल की बहन नेहा ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी

बहन ने थाने में दी शिकायत

खबरों की मानें, तो इस मामले में शीतल की बहन नेहा ने मतलौडा थाना में शिकायत दी गई थी। नेहा ने बताया कि उसकी बहन शीतल (24) है, जोकि उसके साथ ही रहती थी। वह हरियाणवी एल्बम में मॉडल का काम करती है। 14 जून को वह गांव अहर में शूटिंग के लिए कहकर घर से निकली थी। जहां से अब तक वह वापस नहीं आई है। उसने अपने स्तर पर शीतल को खोजने का प्रयास किया। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला।

क्या बोली पुलिस

वहीं इस मामले में पुराना औद्योगिक थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र का कहना है कि लड़की के शव मिलने की सूचना नहीं मिली है। उसकी नहर में तलाश जारी है।