Haryana News: हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना!, जानें अब तक कितने मामले आए सामने

 
Haryana News: हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना!, जानें अब तक कितने मामले आए सामने
Haryana News: हरियाणा में पिछले 72 घंटे में कोरोना के 9 केस सामने आए है। ये केस गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर और करनाल जिले से सामने आए है। कोरोना से संक्रमित हुए लोगों में महिलाएं, बुजुर्ग और एक युवा शामिल हैं। जिनमें से एक डॉक्टर, मैनेजर और सॉफ्टवेयर डेवलपर बताया जा रहा है। खबरों की मानें, तो इन मरीजों की किसी की भी इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हालांकि, 3 मरीजों ने मुंबई, दिल्ली और पंजाब में जरूर ट्रैवलिंग की है। बता दें कि साल 2020 से 21 में जब कोरोना की लहर आई थी, तो उस समय हरियाणा में 10 लाख से ज्यादा मरीज मिले थे, जिनमें से 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। उस समय कोरोना एक नई बीमारी थी, लेकिन अब इसकी वैक्सीन से लेकर कई वैरिएंट तक सामने आ चुके हैं।