Haryana News: हरियाणा में सरपंच समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। यहां गणेशपुर भोरिया गांव में जश्न के दौरान फायरिंग की गई। जिसके चलते सरपंच समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पंचकूला के पिंजौर स्थित गणेशपुर भोरिया गांव की पंचायत के उप चुनाव परिणाम के बाद जश्न के दौरान हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच अंजू बाला और एक अन्य युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
