Haryana News: हरियाणा में BJP विधायक के फॉर्म हाउस पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Jun 15, 2025, 12:40 IST
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां पानीपत जिले के समलखा से BJP विधायक मनमोहन भड़ाना के फॉर्म हाउस को प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक का फरीदाबाद स्थित यह फॉर्म हाउस अवैध था। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों को इस कार्रवाई के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन का विरोध करने वाले लोगों का आरोप था कि बिना नोटिस दिए यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं, विधायक के फॉर्म हाउस पर तोड़फोड़ के दौरान मौके पर स्थिति कुछ देर के लिए टेंशन की स्थिति बन गई है। मौके पर विधायक के समर्थक और परिचित लोग पहुंच गए थे। इसके बाद भी प्रशासन की टीम ने 5 जेसीबी और एक पोपलेन की मदद से यह बड़ी कार्रवाई की।
मौके पर 300 से ज्यादा पुलिस के जवान रहे मौजद
खबरों की मानें, तो अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए मौके पर 300 से ज्यादा पुलिस जवान तैना रहे। इस दौरान नौ ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला वन अधिकारी राजकुमार और अरावली के लीगल एडवाइजर संजय गुप्ता समेत बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
लोगों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। हालांकि, तोड़फोड़ से पहले प्रशासन की ओर से सामान हटाने का समय दिया गया था। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक संस्थान भी अरावली की जमीन पर बने हैं, लेकिन अधिकारी उन पर कार्रवाई करने के बजाय आम जनता को परेशान कर रहे हैं।
