Haryana News: हरियाणा में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, इस बार महंगी मिलेगी शराब!, 98.6 करोड़ में छूटा ये ठेका

 
Haryana News: हरियाणा में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, इस बार महंगी मिलेगी शराब!, 98.6 करोड़ में छूटा ये ठेका
Haryana News: हरियाणा में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सस्ती शराब के लिए फेमस गुरुग्राम में भी शराब अब महंगी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश सरकार की नई शराब पॉलिसी के तहत नीलाम किए जा रहे ठेके पिछले साल के मुकाबले में डबल रेट पर छूट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, साइब सिटी के सबसे पॉश गोल्फ कोर्स रोड के ब्रिस्टल चौक पर शराब लाइसेंस की नीलामी 98.6 करोड़ रुपये में हुई है। वहीं, डीएलएफ 3 की बोली राशि 63 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जो रिजर्व प्राइस से 3 करोड़ रुपए ज्‍यादा बताई जा रही है। वहीं शंकर चौक 62 करोड़ रुपये और हॉराइजन प्लाजा की 46.2 करोड़ रुपए में नीलाम हुई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार कोई शराब का ठेका इतना महंगा गया है। जिसको लेकर खुद एक्‍साइज विभाग के अधिकारी भी इतना ज्यादा राजस्व आने से हैरान नजर आ रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि गुरुग्राम में शराब ठेकों की नीलामी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है।