Haryana News: हरियाणा के इन लोगों को बड़ा झटका, रद्द होंगे राशन कार्ड, जानें क्या बोले मंत्री

 
Haryana News: हरियाणा के इन लोगों को बड़ा झटका, रद्द होंगे राशन कार्ड, जानें क्या बोले मंत्री
Haryana News: हरियाणा में राशन कार्ड धारकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में चार लाख कार्डधारक राशन नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते अब सरकार ने इनकी लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। ताकि, इनके राशन कार्डों को जल्द से जल्द रद्द किया जा सके। दरअसल, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक की। जिसमें उन्होंने बताया कि इस महीने का राशन 30 मई तक सभी डिपो में पहुंच चुका था। केवल दो फीसदी दुकानों में किसी कारण से आपूर्ति में बाधा आई है। इसे भी जल्द दूर कर लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर पूरा राशन डिपो तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि कई बार आपूर्ति न होने के कारण अनाज और तेल अलग-अलग समय पर डिपो में पहुंचता है। जिससे उपभोक्ता को राशन के लिए चक्कर लगाने पड़ते है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।