Haryana News: हरियाणा में बेटा-बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी पिता ने इस वजह से रची थी साजिश
Jun 10, 2025, 07:28 IST
Haryana News: हरियाणा के भिवानी में बेटा-बेटी की हत्या करने वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने खुलासा किया है कि वह अपनी पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करना चाहता था। इसको लेकर उसने अपने दोनों बच्चों से बात की थी, लेकिन, दोनों बच्चों ने मना कर दिया था। जिसको लेकर उसने दोनों बच्चों को मारा डाला और फिर उसने जहर की गोलियां खाने का भी ड्रामा रचा था, ताकि सभी को लगे कि वह पत्नी की मौत के बाद परेशान था। दरअसल, धनाना गांव में सुभाष नाम के युवक ने आठ जून को अपने दो बच्चों का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। दोनों बच्चों की पहचान बसंत (17) और आरुषि (16) रुप में हुई थी। इसके बाद सुभाष ने जहर खाने का ड्रामा किया था। जिसके चलते उसे पीजीआई में भर्ती कराया था। पुलिस ने रोहतक PGI से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ की। दोनों बच्चों ने किया था विरोध जिसमें सुभाष ने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन, दोनों बच्चों ने उसका विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि वो अब बड़े हो गए हैं और उन्हें अब दूसरी मां नहीं चाहिए। बच्चों का मानना था कि पता नहीं दूसरी मां कैसी होगी, उनका ध्यान रखेंगी या नहीं और वो अपनी मां सरोज को याद करते थे। जिसकी 8 मई 2025 को मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, सुभाष अपने दोनों बच्चों की यह बात सुनकर गुस्से में आ गया था। हालांकि, उस वक्त तो उसने अपने बच्चों को कुछ नहीं कहा। लेकिन, उसके बाद से वह परेशान रहने लग गया था। एक-दो बार और उसने इस बारे में अपने बच्चों से बात की थी, लेकिन दोनों बच्चे अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद सुभाष ने दोनों को मारने की प्लानिंग की। इसलिए 8 जून को बसंत और आरुषि को मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर दे दीं। इसके बाद ब्रेक की तार से दोनों का गला घोंट दिया। खुद नहीं खाया था आरोपी ने जहर पुलिस की मानें, तो आरोपी बच्चों की हत्या की बाद जब फांसी का फंदा लगाने की तैयारी कर रहा था, तो पड़ोसन ने उसे देखकर शोर मचा दिया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों को सुभाष बताया था कि उसने जहर की 2 गोलियां खाई हैं। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान सामने आया है कि उसने कोई भी जहरीला पदार्थ नहीं निगला था। वह सिर्फ ड्रामा कर रहा था वहीं सोमवार को रोहतक PGI से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।
