Haryana News: हरियाणा के युवाओं को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष और महिला कांन्स्टेबल भर्ती रोक दी गई है, जल्द ही इसका विज्ञापन वापस होगा। खबरों की मानें, तो सैनी सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को इसके लिए मंजूरी दे दी है। यह पुलिस भर्ती अब सीईटी 2025 एग्जाम के बाद ही होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार का सीईटी एग्जाम पास करने वाले युवाओं को इन नई भर्ती का फायदा मिल सकेगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 16 अगस्त 2024 को जारी किया था विज्ञापन
दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 16 अगस्त 2024 को इस पुलिस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें राहत की बात यह है कि जिन सीईटी पास युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ था, उन्हें नई भर्ती में शामिल होने की परमिशन दी डाएगी।
हरियाणा में पुलिस भर्ती के लिए क्या हुआ बदलाव
खबरों की मानें, तो पहले लिखित पेपर में सिर्फ पदों की संख्या के चार गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, लेकिन अब नए सीईटी के बाद पुलिस सिपाही भर्ती में भी 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान किया गया है। इसलिए, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में ज्यादा से ज्यादा आवेदकों को शामिल किया जा सकेगा। ताकि, लिखित परीक्षा के लिए 10 गुना उम्मीदवार शामिल हो सके।