Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, फ्री में 150 किलोमीटर तक का सफर कर सकेंगे छात्र

 
Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, फ्री में 150 किलोमीटर तक का सफर कर सकेंगे छात्र
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने प्रदेश के छात्रों के लिए एक बड़ी पहल की है। प्रदेश सरकार ने सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान दी है। खबरों की मानें, तो भिवानी के SDM डॉ. अशवीर सिंह नैन ने बताया कि यह सुविधा हरियाणा रोडवेज और निजी परमिट वाली सभी बसों में लागू की गई है। छात्रों को हर महीना 150 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए मुफ्त बस पास (Harya Free Bus Pass) दिया जाएगा। वहीं स्थानीय बस स्टैंड के ड्यूटी इंचार्ज कर्मबीर भाकर की मानें, यह सुविधा प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त राज्य बोर्डों और यूनिवर्सिटी से संबंधित स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए लिए है। इसके साथ ही हरियाणा रोडवेज में पहले से ही महिलाओं, सेवारत सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष यात्रा सुविधाएं दी जा रही है। परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही जारी है और अब प्राइवेट बसों में भी यह सुविधा दी जा रही है।