Haryana News: हरियाणा में इन 108 भ्रष्ट अधिकारियों पर होगा बड़ा एक्शन, सीएम नायब सैनी को भेजी गई फाइल

 
Haryana News: हरियाणा में इन 108 भ्रष्ट अधिकारियों पर होगा बड़ा एक्शन, सीएम नायब सैनी को भेजी गई फाइल
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार लगातार भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन ले रही है। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो प्रदेश के 370 भ्रष्ट पटवारी, 404 दलालों की लिस्ट के बाद अब सैनी सरकार 108 तहसीलदार, नायब तहसीलदार और डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।

सीएम नायब सिंह सैनी को भेजी फाइनल

जानकारी के मुताबिक, इन अधिकारियों के खिलाफ सभी सबूतों और अन्य दस्तावेजों की जांच हुई है और अब इन अफसरों को चार्जशीट करने की तैयारी कर ली गई है। मंजूरी के लिए इन 108 अधिकारियों की फाइल सीएम नायब सिंह सैनी के पास भी भेज दी गई है। सरकार को इनके पास आय से अधिक प्रॉपर्टी होने का भी आशंका है। खबरों की मानें, तो रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि सीएम ने भी फाइल को मंजूरी देने को बात कही है। संभावना है कि जून के मिड सेशन में सीएम सैनी इसके लिए मंजूरी दे देंगे।

हरियाणा में अधिकारियों ने 7-ए की अनदेखी कर अवैध धन जुटाया

खबरों की मानें, तो सैनी सरकार को मिले खुफिया विभाग के इनपुट में कहा गया था कि इन अधिकारियों ने गलत तरीके से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां की हैं। खास तौर पर धारा 7-ए को अनदेखा किया। फिर रुपए लेकर वहां रजिस्ट्री कर दी गई। सरकार को इनके पास आय से ज्यादा संपत्ति होने का भी शक है।

सरकार ने सीक्रेट रखा भ्रष्ट अधिकारियों का नाम

बताया जा रहा है कि पटवारियों और दलालों की लिस्ट लीक होने के बाद सैनी सरकार ने इन भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट पूरी तरह से सीक्रेट रखी है। हालांकि, उनकी तैनाती के जिलों के अधिकारियों को नाम भेजकर पहले ही रिपोर्ट तलब कर ली गई है।