Haryana News: हरियाणा के रोहतक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तोड़ी गई अवैध कॉलोनी, 6.11 एकड़ जमीन कराई गई खाली

 
Haryana News: रोहतक उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण/कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला के गांव मायना में लगभग 6.11 एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा तथा अवैध कालोनी/निर्माण को पनपने नहीं दिया जाएगा। धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि इस अभियान के दौरान मायना गांव में लगभग 6.11 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में दो चारदीवारी, एक अवैध निर्माण, 3 नींव व बिजली के खंभों को तोड़ा गया। आज इस अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध कालोनी/निर्माण में निवेश न करें। ऐसी कालोनियों व निर्माण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। Haryana News: हरियाणा के रोहतक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तोड़ी गई अवैध कॉलोनी, 6.11 एकड़ जमीन कराई गई खाली जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा है कि आमजन अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है। Haryana News: हरियाणा के रोहतक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तोड़ी गई अवैध कॉलोनी, 6.11 एकड़ जमीन कराई गई खाली