Haryana News: हरियाणा में एक और HCS अधिकारी की नौकरी पर लटकी तलवार, सैनी कैबिनेट में लिया जाएगा बड़ा फैसला
Jun 5, 2025, 11:15 IST
Haryana News: हरियाणा से एक HCS अधिकारी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, साल 2011 बैच के HCS अधिकारी रीगन कुमार को जबरन रिटायर करने के बाद हरियाणा की सैनी सरकार के रडार में एक और HCS अधिकारी आ गए है। खबरों की मानें, तो प्रदेश सरकार ने 2016 बैच के HCS अधिकारी अश्विनी कुमार की सेवाएं आगे जारी रखने के मूड में नजर नहीं आ रही है। कहा जा रहा है कि उनकी सेवाएं आगे जारी रहेंगी या नहीं। इस पर फैसला अब सैनी सरकार की कैबिनेट में होगा। यह कैबिनेट मीटिंग जून के आखिरी हफ्ते में हो सकती है। खबरों की मानें, तो HCS अश्विनी कुमार पर आरोप है कि जब वे को-ऑपरेटिव शुगर मिल सोनीपत में MD के पद पर तैनात थे तो उस दौरान शुगर मिल को काफी आर्थिक नुकसान हुआ था। इससे प्रदेश सरकार को काफी झटका लगा था। इस मामले में HCS अधिकारी पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। वहीं जब प्रदेश सरकार ने मामले की जांच कराई तो उन पर लगाए गए आरोपी सही पाए गए थे। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने उनकी पूरी फाइल तैयार कर ली है और अब कार्रवाई करने की तैयारी है। खबरों की मानें, तो इस बारे में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि अधिकारी की सेवाएं आगे जारी रहेंगी या नहीं। इसका फैसला अब मंत्रिमंडल की ओर से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाह अफसरों के बारे में सरकार ने नीति बनाई हुई है। आरोप गंभीर और जांच में सही पाए जाते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाती है। बता दें कि अश्विनी कुमार 2016 बैच के HCS अधिकारी हैं और वह पिछले साल नवंबर महीने में 55 साल के हो गए हैं।
