Haryana News: हरियाणा में महिला डॉक्टर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से हो गया था फरार
Haryana News: हरियाणा में राजस्थान की महिला डॉक्टर भावना यादव की हत्या के आरोपी उदेश यादव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी महिला डॉक्टर को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि उदेश यादव को पुलिस कल यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी और कोर्ट से रिमांड मांगेगी। आरोपी को हिसार से ही अरेस्ट किया गया है। भावना के परिवार ने उदेश यादव पर ही भावना यादव की हत्या के आरोप लगाए है। खबरों की माने, तो उदेश का उसका भावना से अफेयर था। दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे।
हालांकि, इसी बीच भावना यादव डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए फिलीपींस चली गई थी। जिसके बाद उदेश यादव के परिवार ने उसकी शादी कहीं और करा दी थी। हालांकि, जब भावना यादव फिलीपींस से वापस आईं तो फिर भी दोनों मिलते रहे।
खबरों की मानें, तो भावना यादव पहले भी कई बार हिसार की हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आज चुकी थी। उदेश यादव यहीं पर क्लर्क की नौकरी करता था। उदेश पर इसी यूनिवर्सिटी के कमरे में भावना को जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भावना कैसे चली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसे रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी।
ये है पूरा मामला बता दें कि भावना यादव21 अप्रैल को टेस्ट देने दिल्ली गई थी। 24 अप्रैल को भावना यादव को जली हालत में हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उमेश यादव ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उमेश ने फोन कर उसके परिवार को सूचना दी। परिवार जयपुर के अस्पताल में भावना यादव को ले गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। भावना की मौत के बाद से आरोपी क्लर्क उदेश गायब हो गया था। जिसे आज हिसार से पकड़ लिया गया है।
