Haryana News: हरियाणा में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पागल हुआ युवक, युवती के घर के सामने खड़े होकर खुद को लगाई आग
May 26, 2025, 18:27 IST
Haryana News: हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर के सामने आत्मदाह का प्रयास किया है। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है और उसे आनन-फानन में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान संदीप (22) के रुप में हुई है। वह कटा बाग का रहने वाला है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की गर्लफ्रेंड के परिजन दोनों के रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इस वजह से उन्होंने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवा दी थी। जिससे वह गुस्से में आ गया और सोमवार को पेट्रोल से भरी बोतल लेकर प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचा और उसने खुद को आगे लगा ली। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड के परिजनों ने ही तुरंत युवक को बचाने की कोशिश की और आग को बुझाकर पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि युवक और युवती के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। संदीप पिछले कुछ समय से एक लड़की के संपर्क में था। दोनों कई बार मिलते-जुलते भी थे। जब युवती के परिजनों को इसका पता चला था तो उन्होंने दोनों को कई बार समझाया। लेकिन, दोनों की मुलाकातों का सिलसिला खत्म नहीे हुआ। खबरों की मानें, तो इसे लेकर संदीप और युवती के परिवार के बीच झगड़ा हो गया था और इस मामले में करीब 15 दिन पहले सिटी थाने में एक शिकायत दी गई थी। जिसमें संदीप पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। मगर, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। सोमवार को खुद को आग लगाने से पहले युवक ने अपने प्रेमिका का नाम लिया था और फिर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली।
