Haryana News: हरियाणा में SDM की चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, ऐसे बचाई अपनी जान
Jun 16, 2025, 07:57 IST
Haryana News: हरियाणा के रोहतक में SDM की चलती बोलेरो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में आग में पूरी गाड़ी में फैल गई और गाड़ी बुरी तरीके से जल गई। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को भी दी गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने आग पर काबू पा लिया। SDM मनोज कुमार और ड्राइवर की बाल-बाल बची जान दरअसल, यह घटना कलानौर-भिवानी मार्ग पर हुई। यह कार लोहारू SDM ऑफिस की है। जिसमें SDM मनोज कुमार मौजूद थे।वहीं उनका ड्राइवर सोमवीर गाड़ी चला रहा था। जैसे ही वह गाड़ी से खैरड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो कार के AC ने अचानक से काम करना बंद कर दिया। ड्राइवर ये चेक कर ही रहा था कि AC बंद कैसे हो गया। इसी बीच गाड़ी से धुआं उठने लगा और आग लग गई। आग लगते ही दोनों कार से उतर गए और अपनी जान बचाई। शुरूआती जांच में गर्मी के कारण एसी में फॉल्ट आने की वजह से कार में आग लगने का कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब दो मिनट में पूरी तरह से गाड़ी जल गई। वहीं मौके पर डायल-112 ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
