Haryana News: हरियाणा में गाय की खीस खाने से एक परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर

 
Haryana News: हरियाणा में गाय की खीस खाने से एक परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
Haryana News: हरियाणा के पानीपत में गाय के पहले दूध से बने खीस को खाकर एक परिवार के सभी लोग बीमार हो गए हैं। जिसके चलते 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। परिवार के पास एक गाय है। उसने 11 मई को बछड़े को जन्म दिया था। इसके बाद गाय के पहले दूध से खीस बनाई गई थी। जिस खीस को खाने के करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार के 9 सदस्यों को उल्टियां शुरू हो गई और बच्चे बेहोश होने शुरू हो गए।  हालत बिगड़ने पर परिवार के एक सदस्य ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने वालों में 4 बच्चे शामिल हैं। जिनमें एक 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर है।