Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल 10 जिलों में आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 
Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल 10 जिलों में आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Haryana Kal Ka Mausam:: हरियाणा में बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 मई को प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें, तो पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। वहीं अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।