Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा के 22 जिलों में कल होगी झमाझम बारिश, यहां चलेगी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी

 
Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा के 22 जिलों में कल होगी झमाझम बारिश, यहां चलेगी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी
Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल झमाझम बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि कल प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार को हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा यमुनानगर,सिरसा,फतेहाबाद,हिसार,भिवानी में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत पानीपत, जींद और चरखी दादरी में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा  यमुनानगर,सिरसा,फतेहाबाद,हिसार और भिवानी में भी बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इनमें  चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल है।