Haryana: हरियाणा के CM सैनी को फिर मिली धमकी, थ्रेट मेल में लिखा - बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे

 
Haryana: हरियाणा के CM सैनी को फिर मिली धमकी, थ्रेट मेल में लिखा - बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM नायब सैनी को फिर से धमकी मिली है। चंडीगड़ के स्कूलों को मिले मेल में ये थ्रेट दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, मेल में लिखा- CM सैनी चंडीगढ़ में रैंदे ने, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे। इसी के साथ कहा गया कि हम चंडीगढ़ और पंजाब के कई स्कूलों को सोमवार को निशाना बनाएंगे। Haryana News

1 अप्रैल को चंडीगढ़ में BJP मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला हुआ था। 

Haryana: हरियाणा के CM सैनी को फिर मिली धमकी, थ्रेट मेल में लिखा - बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, Email में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें लिखा था कि अपने बच्चों को बचाओ। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी है।

Email में ये बातें लिखीं

धमकी वाली Email में लिखा है- चंडीगढ़ के स्कूलों में बम ब्लास्ट होगा। अपने बच्चे बचाओ। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। चंडीगढ़ में CM सैनी रहिंदे, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे। स्कूलों में 1.11 बजे और 2.11 बजे मेयर ऑफिस में भी बम फटेगा। Haryana News

Email में आगे लिखा है- खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। हिंदुस्तान की मोदी सरकार को तबाह करेंगे। खालिस्तान वोटों से या बम से।

Email पर भेजने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी का पता लिखा है। इसके नीचे इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकनशाह वाला, डॉ. गुरनिरबैर सिंह और खान राजादा का नाम लिखा है।