Haryana News: हरियाणा सरकार यूट्यूब चैनलों पर लगाएगी पाबंदियां, सीएम सैनी ने जारी किए ये निर्देश

 
Haryana News: हरियाणा सरकार यूट्यूब चैनलों पर लगाएगी पाबंदियां, सीएम सैनी ने जारी किए ये निर्देश
Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, मंगलवार को CM नायब सैनी की ओर से प्रदेश के यूट्यूबरों पर पाबंदियां लगाने के निर्देश जारी कर दिए है।  यह फैसला हरियाणा से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसों को देखकर लिया गया है। खबरों की मानें, तो हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चंडीगढ़ में होम और पुलिस डिपार्टमेंट के साथ रिव्यू मीटिंग हुई है। इसमें CM ने SOP यानी की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बनाने के निर्देश दिए है। मीटिंग में सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की है। उन्होंने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का केस सामने आने के बाद पाकिस्तान समर्थित या पाकिस्तान से लिंक्ड यूट्यूब चैनलों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उनका डेटा खंगालने के भी निर्देश जारी किए है। इस मीटिंग में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।