हरियाणा के गैंगस्टर की अमेरिका में हत्या का दावा

 
हरियाणा के गैंगस्टर की अमेरिका में हत्या का दावा
Naya Haryana: अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले करनाल के कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के सरपंच बॉस की तरफ से आई सोशल मीडिया पोस्ट में इस हत्या की बात लिखी है।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, भानु राणा पहले लॉरेंस गैंग से ही जुड़ा हुआ था। नवंबर 2025 में सामने आया था कि भानु राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। तब उसे जल्द भारत डिपोर्ट करने की भी बात सामने आई थी। हालांकि, उसे भारत नहीं लाया गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जून 2025 में भानू के दो करीबियों को हैंड ग्रेनेड के साथ करनाल STF ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने जालंधर में भी ग्रेनेड सप्लाई किए थे। बाद में उन ग्रेनेड से ब्लास्ट किए गए थे। Haryana News

सोशल मीडिया पोस्ट…

हरियाणा के गैंगस्टर की अमेरिका में हत्या का दावा

NayaHaryana इस खबर की किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है। 

भानु राणा के बारे जानकारी…

करनाल के सांभली गांव का रहने वाला भानु राणा के पिता बिल्लू की कई साल पहले मौत हो गई थी। सांभली गांव में उसकी मां ही रहती है। सरपंच प्रतिनिधि संजीत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उसकी मां गांव में कम ही रहती है। वह अक्सर रिश्तेदारी में ही रहती है। गांव या परिवार के पास भानु की मौत की कोई सूचना यही तक नहीं आई।