Haryana: राजस्थान के पूर्व विधायक के बेटे की सिरसा में सगाई, सरपंच की बेटी संग लेंगे 7 फेरे

 
Haryana: राजस्थान के पूर्व विधायक के बेटे की सिरसा में सगाई, सरपंच की बेटी संग लेंगे 7 फेरे
Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से सटे राजस्थान के भादरा विधानसभा से पूर्व विधायक कामरेड बलवान पूनिया के बेटे की सगाई सिरसा के कुम्हारिया गांव के सरपंच की बेटी से तय हो गई है। कुम्हारिया के सरपंच रूपेश INLD के पुराने वर्कर है। जानकारी के मुताबिक, दोनों राजनीतिक घरानों के बीच पहले भी परिवारिक रिश्ता है और अब ये रिश्ता भी दोनों परिवार में अटूट हो गया।

जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर दोनों राजनीतिक घराने रविवार को कुम्हारिया में एकत्रित हुए। सरपंच रूपेश की बेटी दीपाशा की सगाई रस्म कार्यक्रम हुआ, जिसमें गांव और आसपास के लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक बलवान पूनिया और उनके परिवार ने दीपाशा को रस्म पूरी कर आर्शीवाद दिया। सूत्रों की मानें तो जल्द ही शादी तय होने वाली है।

Sirsa News, Former Bhadra MLA Balwan Poonia Son Subham Engaged, Marry Daughter Deepasha Kumhariya Sarpanch, Sirsa Program, Family Former INLD Worker

इनेलो के पुराने वर्कर

मिली जानकारी के अनुसार, सिरसा के कुम्हारिया गांव के सरपंच रूपेश बैनिवाल पहली बार सरपंच बने हैं और इनेलो के पुराने वर्कर है। 45 वर्षीय सरपंच रूपेश बैनिवाल बीए पास है और खेती-बाड़ी हैं। पुस्तैनी खेती करीब 30 से 35 एकड़ है। पत्नी परमिला आशा वर्कर है। उनकी दो संतान है, जिनमें एक बेटा निश्चय और एक बेटी दीपाशा है। 23 वर्षीय दीपाशा बीए पास है।

Sirsa News, Former Bhadra MLA Balwan Poonia Son Subham Engaged, Marry Daughter Deepasha Kumhariya Sarpanch, Sirsa Program, Family Former INLD Worker

पूर्व विधायक रहे

जानकारी के मुताबिक, बलवान पूनिया राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील के मलखेड़ा गांव के निवासी है और भारतीय कम्यूनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी से भादरा विधानसभा से पूर्व विधायक रहे हैं। बलवान पूनिया किसान परिवार से जुड़े हैं और डेयरी फार्म है।

मिली जानकारी के अनुसार, उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा शुभम और छोटा साकेत पूनिया है। बेटे शुभम की सगाई सिरसा के कुम्हारिया के सरपंच रूपेश की बेटी दीपाशा से तय हुई है।