Haryana Family ID: हरियाणा में बदला फैमिली आईडी का ये नियम, इन लोगों के तुरंत रद्द होंगे परिवार पहचान पत्र

 
Haryana Family ID: हरियाणा में बदला फैमिली आईडी का ये नियम, इन लोगों के तुरंत रद्द होंगे परिवार पहचान पत्र
Haryana Family ID: हरियाणा की सैनी सरकार ने हाल ही में फैमिली आईडी (Haryana Family Id) से जुड़ी नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब केवल उन परिवारों की फैमिली ID को मान्यता दी जाएगी, जो वास्तव में हरियाणा में निवास कर रह रहे हैं। इसके लिए सरकार ने एक नई नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार, अगर हरियाणा में रह रहा कोई परिवार हरियाणा छोड़कर किसी दूसरे राज्य में जाकर बस जाता है, तो उस परिवार की फैमिली आईडी को कैंसिल कर दिया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो मृतक का नाम फैमिली आईडी से हटा दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर फैमिली आईडी को रद्द भी किया जा सकता है। वहीं अगर परिवार का मुखिया किसी सदस्य को अपनी फैमिली आई से हटाने का अनुरोध करता है, तो उसे भी फैमिली आई डी से हटाया जा सकता है।

हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने यह भी घोषणा की है कि अब से फैमिली आईडी से जुड़ा कोई भी डेटा किसी निजी या गैर-सरकारी संगठन के साथ शेयर नहीं किया जाएगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा को बनाए रखना है।

फैमिली आई रद्द होने पर करें ये काम?

अगर किसी कारण से आपकी फैमिली आईडी कैंसिल हो जाती है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वैध दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अलावा आप CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर भी अपनी नई फैमिली आईडी बनवा सकते हैं या अपनी फैमिली आई को अपडेट कर सकते हैं।