Haryana-Delhi RRTS Project Update: हरियाणा वालों के आसान होगा दिल्ली का सफर, जानें कब से दौड़नी शुरू हो जाएगी नमो भारत ट्रेन

 

Haryana-Delhi RRTS Project Update: हरियाणा के लोगों के लिए अगले दो से तीन सालों में दिल्ली आने-जाना बेहद आसान हो जाएगा। घंटों का सफर  मिनटों में सिमट जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रदेश के लोगों Regional Rapid Transit System यानी की रैपिड ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टरका कहना है कि हरियाणा में RRTS के दो प्रस्तावित कॉरिडोर है। पहली रैपिड ट्रेन दिल्ली से हरियाणा के करनाल तक चलेगी। जबकि, दूसरी दिल्ली से राजस्थान के शाहजहांपुर तक चलानेे की योजना है। आने वाले दो-तीन सालों में ये नेटवर्क चालू हो जाएंगे। खबरों की मानें, तो मनोहर लाल ने कहा कि  मेट्रो सिस्टम शहरवासियों के लिए लाइफ लाइन बन गया है और शहरीकरण बढ़ने के साथ यह महत्वपूर्ण साबित होगा। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग नमो भारत ट्रेन का उपयोग करके दिल्ली से मेरठ तक केवल 40 मिनट में पहुंच सकते हैं। यह बात उन्होंने उस वक्त की। जब वो दिल्ली मेट्रो के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर और उत्तर प्रदेश के मेरठ साउथ के बीच दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर का एक खंड वर्तमान में चालू है और दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक का पूरा खंड अगले कुछ महीनों में चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सराय काले खां-करनाल और सराय काले खां-शाहजहांपुर कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन सालों में इन लाइनों को चालू कर दिया जाएगा। मनोहर लाल ने यह भी कहा कि चार नए RRTS कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जो अभी योजना के चरण में हैं। शहरी और क्षेत्रीय नेटवर्क के बीच सुगम यात्रा करने के लिए RRTS परियोजनाओं को सुनियोजित इंटरचेंज स्टेशनों के माध्यम से दिल्ली मेट्रो के साथ एकीकृत किया जा रहा है।