हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, Indian Navy में बनी पहली महिला फाइटर पायलट
Jul 5, 2025, 07:07 IST
Indian Navy : हरियाणा की बेटी ने एक नया इतिहास रच दिया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। विशाखापत्तनम स्थित INS डेगा में आयोजित भव्य समारोह में 3 जुलाई को उन्हें ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नौसेना स्टाफ (वायु) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल जनक बेवली ने दिया। पहली बार किसी महिला अधिकारी को भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान उड़ाने का मौका मिलेगा। वहीं आस्था पूनिया के साथ ही लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को भी फाइटर पायलट बनने का सम्मान प्राप्त हुआ। दोनों ने बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स (BHCC) के दूसरे बैच में सफलता प्राप्त की है। Indian Navy
