Haryana Crime News: हरियाणा में गैंगस्टर सनी उर्फ रिटोलिया के चाचा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, जानें क्या बोली पुलिस
Jun 2, 2025, 07:41 IST
Haryana Crime News: हरियाणा में रोहतक जिले के गांव रिटोली में गैंगस्टर सनी उर्फ रिटोलिया के चाचा अनिल की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने 10 मिनट में 15 राउंड फायर किए थे। जिनमें से अनिल को आठ गोलियां लगी है। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया। जब अनिल सुबह सात बजे खेत में जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, जिस हिसाब से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उससे लगता है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। उन्हें अच्छी तरह से पता था कि अनिल कितने बजे खेतों पर जाता है। पहली गोली लगते ही अनिल बाइक सहित जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी लगातार अनिल के शरीर पर गोलियां बरसाते रहे। इस दौरान अनिल के करीब 8 गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब आरोपियों को यकीन हो गया कि अनिल ने दम तोड़ दिया तो वह असलहे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। खबरों की मानें, तो आरोपी फिल्मी अंदाज में इस तरह से गोलियां चला रहे थे कि कोई भी राहगीर उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं कर पाया। जमानत पर आया था अनिल खबरों की मानें, तो अनिल बजरंग हत्याकांड में 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) का आरोपी था और कुछ महीने पहले ही जमानत पर आया था। पुलिस वारदात के पीछे 1.50 लाख के इनामी बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का हाथ मान रही है। क्या बोली पुलिस वहीं शिवाजी कॉलोनी, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सैनी का कहना है कि गांव रिटोली में हुई अनिल की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्याकांड के पीछे हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का हाथ है या नहीं। इसकी अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है। इस बिंदु पर भी अभी जांच की जा रही है। ताकि, पूरे मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। -
