Haryana Crime News: हरियाणा में 18 साल के लड़के ने की अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर लाश को कार में लेकर घूमता रहा

 
Haryana Crime News: हरियाणा के झज्जर में एक 12वीं पास आशिक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को गला घोंटकर मार डाला। आरोप है कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के फोन में किसी और की चैटिंग देख ली थी। जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और गर्लफ्रेंड ने उसे थपड़ जड़ दिया। इसी थप्पड़ ने दो बच्चों की मां ने जान ले ली। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है। वह कड़ौदा गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी बहू गांव के रवि से हुई थी। इसी गांव का ही आरोपी मनजीत रहने वाला था। वह 12वीं पास था और पिछले साल ही 18 साल का हुआ था। उसने आगे की पढ़ाई नहीं की थी। वहीं महिला का पति रवि शराब का आदी है। वह कोई काम भी नहीं करता। रेखा के 2 बच्चे हैं। इसीलिए रेखा को झाड़ली प्लांट में नौकरी करनी शुरू कर दी और वह रोजाना घर से ही झाड़ली प्लांट में नौकरी करने के लिए जाती थी। इसी दौरान करीब चार महीने पहले उसकी मुलाकात मंजीत से हो गई थी। वह अपनी कार में अपनी गर्लफ्रेंड रेखा को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए जाता था। खबरों की मानें, तो 4 मई को भी रेखा झाड़ली प्लांट में जाने के लिए अपने घर से सुबह 10 बजे घर से निकली। मगर, शाम तक वह अपने घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने उसे काफी खोजा मगर वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि उसका शव तलाब में पड़ा हुआ है। घर वालों ने मौके पर शिनाख्त की और रेखा की मौत की पुष्टि हुई। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं रेखा के देवर ने पुलिस को एक कार का नंबर दिया और कहा कि उसने कई बार रेखा को इस कार में जाते हुए देखा है। शक इसलिए नहीं किया क्योंकि कार में कई लोग सवार होते थे। उन्हें लगा कि प्लांट के कर्मचारी साथ जाते होंगे। पुलिस कार के नंबर के सहारे मंजीत के घर पहुंची। जहां जाकर पता चला कि वो घर पर नहीं है। इसलिए पुलिस का शक और गहरा हो गया। पुलिस ने लगातार दबिश के बाद आरोपी मंजित को 10 मई को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे रिमांड पर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि रेखा किसी और से भी बात करती थी। जब वह चार मई को कार में बैठी तो उसने उसका फोन चेक किया। जिसमें उस व्यक्ति की चैट सामने आई। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उसने उसका फोन तोड़ दिया। इस बात पर रेखा ने मंजीत को थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज होकर 18 साल के मंजित ने अपनी प्रेमिका की उसकी चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घबरा गया और कार में उसका शव लेकर घूमता रहा। जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह उसका शव तालाब में फेंककर फरार हो गया।