Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने हिमानी नरवाल को बनाया प्रदेश सचिव, मार्च में हुआ था मर्डर

 
Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने हिमानी नरवाल को बनाया प्रदेश सचिव, मार्च में हुआ था मर्डर
Haryana Congress: हरियाणा में यूथ कांग्रेस चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रधान बनाया गया है। वहीं औपचारिक घोषणा इंटरव्यू की प्रकिया के बाद होगी।

तीन महीने पहले हुआ था हिमांशी का मर्डर

दरअसल, कांग्रेस यूथ के चुनाव में एक अजीब बात सामने आई है। हिमानी नरवाल रिजल्ट के हिसाब से प्रदेश सचिव चुनी गई है। हालांकि, हिमानी नरवाल का कई महीने पहले मर्डर हो चुका है।

कांग्रेस ने हिमानी को दिया सम्मान

वहीं एक अखबार से बातचीत में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने हिमानी को सम्मान दिया है। हिमानी की मौत चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई है। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है। हिमानी कांग्रेस पार्टी की एक एक्टिव कार्यकर्ता थी। उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की ओर पूरी पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया से यह चुनाव करवाया गया है।

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने हिमानी नरवाल को बनाया प्रदेश सचिव, मार्च में हुआ था मर्डर Haryana Congress: Congress appointed Himani Narwal as state secretary in Haryana, she was recently murdered