Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 4 हजार से ज्यादा पदों पर निकलेगी भर्ती
May 7, 2025, 21:52 IST
Haryana News: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पिछले साल चतुर्थ श्रेणी पदो (Fourth class jobs) की भर्ती में रिक्त रह गए पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए जरिए 4,246 भरे जाएंगे। वहीं, थर्ड कैटरी के 1,281 विज्ञापित पदों को लेकर युवाओं से फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, थर्ड और फोर्थ कैटेगरी के पदों की सीईटी के रजिस्ट्रेशन के लिए अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कभी भी पोर्टल खोल सकता है। HSSC ने पिछले साल मार्च में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों की चयन लिस्ट जारी की थी। इसके बाद अक्टूबर में आयोग ने बाकी बचे पदों के लिए चयन लिस्ट जारी की तो फॉर्थ कैटेगरी में चयनित कई उम्मीदवारों का तृतीय कैटेंगरी के पदों के लिए चयन हो गया। ऐसे में उन्होंने फोर्थ कैटेगरी के पदों की नौकरी छोड़ दी। तभी से भर्ती के लिए युवा इंतजार कर रहे हैं और सीईटी एग्राम का वेट कर रहे हैं, ताकि वो इन भर्ती के लिए आवेदन कर सकें। सीएम नायब सैनी ने दी मंजूरी खबरों की मानें, तो प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन 4, 246 खाली पड़े पदों पर भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही प्रदेश सरकार की ओर से HSSC को इन पदों को विज्ञापित करने और चयन सिफारिश भेजने के लिए आदेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। इन पदों पर होगी भर्ती - फारेस्टर के 65 -सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट - 69 -ड्राफ्ट्समैन सिविल- 367 -नेटवर्क असिस्टेंट- 16 -ऑटो डीजल मैकेनिक -319 -फिटर-प्रेस मैकेनिक 0 180 -ड्राफ्टसमैन इलेक्ट्रिकल - 8 -ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल - 4 -असिस्टेंट आर्कियोलाजिस्ट - 10 -मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर - 24 -फॉरेस्ट रेंजर - 57 -डिप्टी रेंजर- 6 -असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन सिविल के 156 पद
