Plane Crash: हरियाणा के CM सैनी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर जताया दुख, जानें क्या कहा
Jun 12, 2025, 16:03 IST
Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। इस भयानक हादसे पर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है। CM सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे की खबर दुखद और पीड़ादायक है। मैं यात्रियों व विमान स्टाफ की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।"
वहीं इस हादसे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी दुख जताया है। विज ने कहा "विजय रूपानी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रहे हैं। प्लेन में और भी काफी लोग थे, हमे यह सुनकर बहुत दुख हुआ।"
वहीं इस हादसे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी दुख जताया है। विज ने कहा "विजय रूपानी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रहे हैं। प्लेन में और भी काफी लोग थे, हमे यह सुनकर बहुत दुख हुआ।" 