Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिली एक साल की एक्सटेंशन, 1990 बैच के है IAS अधिकारी

 
Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिली एक साल की एक्सटेंशन, 1990 बैच के है IAS अधिकारी
Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल की एक्सटेंशन मिल गई है। रस्तोगी इसी साल 30 जून 2025 को रिटायर होने वाले थे। इसी बीच केंद्र सरकार ने उनके एक साल की एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है।

हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से की थी सिफारिश

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार को केंद्र ने एक्सटेंशन से लिखित में अवगत कराया है। बताया जा रहा है कि अनुराग रस्तोगी को एक्सटेंशन देने की हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।

अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के है आईएएस अधिकारी

अनुराग रस्तोगी साल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। एक साल की एक्सटेंशन मिलने के बाद अब अनुराग रस्तोगी जून 2026 तक हरियाणा के मुख्य सचिव बने रहेंगे।