Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में बढ़ सकता है सीईटी रजिस्ट्रेशन का समय, जानें क्या बोले मुख्य सचिव

 
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में बढ़ सकता है सीईटी रजिस्ट्रेशन का समय, जानें क्या बोले मुख्य सचिव
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी में रजिस्ट्रेशन करने का आज यानी गुरुवार को आखिरी दिन है। हालांकि, सरल पोर्टल में दिक्कत आने से युवाओं को जाति, आय आदि प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी हो रही है। जिसके चलते युवा अब सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। आज मुख्य सचिव लेंगे बैठक खबरों की मानें, तो इस मामले को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी इसकी समीक्षा करेंगे। जिसमें देखा जाएगा कि अब तक सीईटी के लिए कितने पंजीकरण हुए है। उनमें कितने के पूरे हैं और कितनों के अब तक अधूरे रह गए हैं। इसके बाद सीईटी आवेदन की तारीख को बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। बढ़ सकता है सीईटी रजिस्ट्रेशन का समय  खबरों की मानें, तो प्रदेश सरकार की ओर से सीईटी के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई जा सकती है। अगर समय में बढ़ा तो फिर सीईटी का एग्जाम जुलाई में हो सकता है। मुख्य सचिव रस्तोगी ने भी कहा कि समीक्षा के बाद जरूरत पड़ी तो समय बढ़ा दिया जाएगा। कब शुरू हुए थे रजिस्ट्रेशन बता दें कि हरियाणा सीईटी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 मई से शुरू हो गई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जून निर्धारित की गई थी। ऐसे में आज आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है।