Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी एग्जाम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब खुलेगा पोर्टल

 
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सभी तरह की तैयारी कर ली है। अब आयोग की ओर से किसी भी समय विज्ञापन जारी किया जा सकता है। वहीं सीएम सैनी आज कैबिनेट बैठक भी कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सीईटी एग्जाम को लेकर आज शाम तक बड़ा फैसला लिया जा सकता है। दरअसल, सीएम सैनी पहले ही कह चुके हैं कि सीईटी का एग्जाम मई में होगा। आज पांच मई है। ऐसे में कम से कम 15 दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि 10-15 मई के बीच पोर्टल खोला जा सकता है। वहीं खास बात ये है कि अबकी बार हरियाणा में अगर कोई परीक्षाएं एग्जाम में नकल करेगा तो तुरंत यूएमसी बनाया जाएगा। यही नहीं हर कमरे में दो कैमरे लगाए जाएंगे जो AI बेस्ड होंगे। जब भी कोई परीक्षार्थी नकल करने की कोशिश करेगा, या दो से तीन अभ्यर्थी एक साथ मूवमेंट करेंगे, तो तुरंत AI यह संदेश कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम में भेज देगा। कंट्रोल रूम की ओर से तुरंत सेंटर के अधीक्षक को रूम चेक करने को कहा जाएगा। यही नहीं संबंधित रूम की सभी तरह की मूवमेंट आयोग के पास होगी। अगर किसी तरह की गड़बड़ हुई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। खबरों की मानें, तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह की पिछले कई दिनों में सरकार के आला अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं। बहुत संभव है कि वे सीएम नायब सिंह सैनी व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ बैठक कर सीईटी का विज्ञापन किसी भी समय जारी कर सकते हैं।