हरियाणा CET 2025 के लिए आए एक लाख से अधिक आवेदन, HSSC ने साइबर ठगी से बचने का अलर्ट किया जारी

 
हरियाणा CET 2025 के लिए आए एक लाख से अधिक आवेदन, HSSC ने साइबर ठगी से बचने का अलर्ट किया जारी
Haryana CET 2025: हरियाणा में ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए देर रात CET 2025 के लिए आवेदन पोर्टल खोल दिया गया है। आपको बता दें कि वीरवार सुबह 8.30 बजे तक पोर्टल पर 1 लाख 4 हजार 293 युवा आवेदन कर चुके हैं। इसकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में HSSC ने युवाओं के लिए एक अलर्ट जारी किया है। बता दें कि CET 2025 के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को साइबर ठगी से बचाने का अलर्ट भी जारी किया गया है। साइबर क्रिमिनल युवाओं को किसी भी तरह से भुगतान के नाम पर चपत न लगा सके, इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहले से सतर्कता बरत ली है। भुगतान को लेकर अलर्ट जब भी कोई युवा सीईटी आवेदन के लिए पोर्टल खोलेगा तो सबसे पहले रेड लाइन में लिखा आ रहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग किसी भी तरह के पेमेंट लिंक, व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए भुगतान नहीं करेगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से भुगतान के लिए कोई कॉल भी नहीं किया जाता है। भुगतान का सिर्फ एकमात्र तरीका सीईटी की साइट पर उपलब्ध है।