Haryana CET 2025: हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन के लिए बनी फेक वेबसाइट, आयोग ने बताया दोनों में क्या है फर्क, आपने किस पर किया आवेदन?

 
Haryana CET 2025: हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन के लिए बनी फेक वेबसाइट, आयोग ने बताया दोनों में क्या है फर्क, आपने किस पर किया आवेदन?
Haryana CET 2025: हरियाणा सीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। इसी बीच असामाजिक तत्वों ने फर्जी वेबसाइट (Haryana CET Fake Website) बना ली है। इसलिए युवा सावधान रहे और वेबसाइट की जांच के बाद ही अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसकी जानकारी खुद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की साइट से मिलती जुलती एक वेबसाइट तैयार कर दी गई है, जिस पर आवेदन करवाए जा रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस फर्जीवाड़े के संज्ञान में आते ही इस पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आयोग की ओर से इस संबंध में FIR दर्ज करा दी गई है। वहीं कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से सीईटी 2025 वन टाइम पंजीकरण PHP की एक फेक वेबसाइट तैयार की गई है। यह फर्जी पोर्टल https://onetimeregan. examinationservices.in/login1.  लिंक से संचालित की जा रही है, जो कि पूरी तरह से फर्जी है। Haryana CET 2025: हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन के लिए बनी फेक वेबसाइट, आयोग ने बताया दोनों में क्या है फर्क, आपने किस पर किया आवेदन? उन्होंने कहा कि सभी युवा रजिस्ट्रेश करते समय विशेष सतर्कता बरतें और केवल आयोग के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें। जिसका लिंक https:onetimeregan. haryana.gov.in है। Haryana CET 2025: हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन के लिए बनी फेक वेबसाइट, आयोग ने बताया दोनों में क्या है फर्क, आपने किस पर किया आवेदन? वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि इस तरह की फर्जी गतिविधियों को आयोग अत्यंत गंभीरता से ले रहा है। इस मामले में तुरंत FIR दर्ज करवाई गई है। ये है बड़ा अंतर  फर्जी साइट पर फीस पहले ली जा रही है और फार्म बाद में भरवाया जा रहा है। जबकि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेवबाइट पर फार्म पहले भरवाया जा रहा है और फीस बाद में जमा कराई जा रही है।