Haryana CET 2025: हरियाणा में कल से शुरू होगा CET का रजिस्ट्रेशन , जानें कब होगा एग्जाम

 
 Haryana CET 2025: हरियाणा में कल से शुरू होगा CET का रजिस्ट्रेशन , जानें कब होगा एग्जाम
Haryana CET 2025: हरियाणा में CET 2025 एग्जाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसके लिए कल से आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। हालांकि, एग्जाम कब होगा। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। खबरों की मानें, तो जून के आखिरी तक एग्जाम की तारीखों का ऐलान हो सकता है। आइए जानते हैं कि नोटिफिकेशन से जुड़ी अहम बातें। ♦️CET APPLICATION FORM 📍 CET-2025 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन आ चुका है। 📍 28-05-2025 (11:59 P.M) से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12-06-2025 (11:59 P.M) है। 📍BC-A,BC-B व EWS सर्टिफिकेट 01-04-2025 या इसके बाद का ही वैलिड माना जाएगा, अतः आपसे निवेदन है कि समय रहते आप अपना नया सर्टिफिकेट बनवा लें । 📍 जो स्टूडेंट 2022 के CET में रजिस्टर्ड हैं उन्हें पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर से ही लोगिन करना होगा। 📍 CET GROUP C पोस्टों के लिए 10+2/Equivalent होना जरूरी है। 📍 पेपर 100 अंको का होगा कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 📌Minimum Qualifying Marks 📍 जनरल के लिए 50% रिज़र्व केटेगरी के लिए 40% होना जरूरी है। 📍 आवेदन करने के लिए उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। 📌 DOCUMENTS REQUIRED 📍10th,12th Marksheets 📍Photo 📍 Signature 📍 Adhar card 📍 Parivar Pehchan Patra (PPP) 📍 Haryana Bonafide Resident Certificate 📍 BC-B OR BC-A CERTIFICATE (NEW ISSUED AFTER DATE.01-04-2025) 📍 Undertaking