Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा में सैनी कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन लोगों को हर महीने 10 हजार रुपये देगी सरकार
May 5, 2025, 19:03 IST
Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा में सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में हरियाणा के कलाकारों को लेकर सैनी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। जिसमें कहा गया है कि परिवार पहचान पत्र में जिन कलाकारों की आय 1 लाख 80 रुपये तक है, उन कलाकारों को 10,000 रुपये का मासिक मानदेय मिलेगा। वहीं जिन कलाकारों की आय 1 लाख 80 हजार रुपये से 3 लाख रुपये के बीच है। उन कलाकारों को 7 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
