Haryana BPL Card: हरियाणा में फर्जी BPL कार्ड धारकों पर सैनी सरकार का बड़ा एक्शन, साढे चार लाख से ज्यादा राशन कार्ड किए कैंसिल

 
Haryana BPL Card: हरियाणा में फर्जी BPL कार्ड धारकों पर सैनी सरकार का बड़ा एक्शन, साढे चार लाख से ज्यादा राशन कार्ड किए कैंसिल
Haryana BPL Card: हरियाणा में गलत आय दिखाकर बीपीएल कार्ड बनवाने वालों पर सैनी सरकार सख्त है। जिसके चलते फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों पर कार्रवाई की जा रही है और उन्हें BPL परिवारों की कैटेगरी से बाहर किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि सरकार ने 1 लाख से ज्यादा परिवारों राशन कार्ड कैंसिल कर दिए है। जिसके चलते अब इन परिवारों को जुलाई 2025 में राशन नहीं मिलेगी। वहीं इससे महीने महीने में सैनी सरकार ने 3 लाख से ज्यादा परिवारों के BPL राशन कार्ड काटे गए थे। इस तरह से पिछले दो महीने में करीब 4.45 लाख परिवार बीपीएल लिस्ट से बाहर हो गए हैं और उनके बीपीएल कार्ड कैंसिल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में BPL राशन कार्ड की संख्या मई में करीब 52 लाख 50740 थी। जबकि सदस्यों की संख्या एक करोड़ 99 लाख 36 हजार 943 पहुंच गई थी। ऐसे में करीब 2 करोड़ लोग हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे आ गए थे। जब सरकार ने इसकी जांच शुरू हुई तो पिछले महीने 3,27,832 राशन कार्ड गलत आय पर BPL कैटेगरी में मिले, जिन्हें इस कैटेगरी से बाहर कर दिए गया था। अब हरियाणा में 1,17,361 राशन कार्ड और इस कैटेगरी से बाहर कर दिए गए हैं। जिसके चलते हरियाणा में अब BPL राशन कार्ड की संख्या  52 लाख से घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई है। इसके साथ ही सदस्यों की संख्या 1 करोड़ 82 लाख 55 हजार 148 पर पहुंच गई है। इन जिलों में काटे गए इतने राशन कार्ड  अंबाला में 6011 भिवानी- 4449 चरखी दादरी-2793 झज्जर-4116 कैथल-4409 करनाल- 5423 कुरुक्षेत्र- 5092 पानीपत-4473 रोहतक-4669 सोनीपत-7059 यमुनानगर-7290