Haryana BPL Card: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा एक्शन, जल्द कैंसिल होंगे सवा तीन लाख BPL कार्ड!
Apr 28, 2025, 10:55 IST
Haryana BPL Card: हरियाणा में बीपीएल कार्ड धारकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सैनी सरकार करीब सवा 3 लाख ऐसे BPL परिवारों के राशन कार्ड Cancel करने की तैयारी में है, जिन्होंने पिछले कई महीने से न तो राशन लिया है और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ उठाया है। ऐसे राशन कार्ड या फर्जी हो सकते हैं या फिर उन्हें किसी अवसर का लाभ प्राप्त करने के लिए बनवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार हर महीने की पहली तारीख को BPL कार्ड बढ़ने या घटने का आंकलन करती है। इस बार एक मई को होने वाले आकलन के बाद फर्जी राशन कार्ड धारकों (Fake Ration Card User) के नाम लिस्ट से काटे जा सकते हैं। खबरों की मानें, तो हरियाणा में एक मार्च 2024 को 51 लाख 97 हजार 984 BPL कार्ड धारक थे। जबकि एक अप्रैल 2025 को इन बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या 51 लाख 96 हजार 380 रह गई है। इस हिसाब से एक मार्च 2025 से एक अप्रैल 2025 के बीच सिर्फ 1,604 बीपीएस कार्ड धारक कम हुए है। अब एक मई को राशन कार्डों का संख्या की समीक्षा होगी, जिसके आधार पर यह पता लगेगा कि प्रदेश में BJP Card यानी की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग घटे हैं या उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। खबरों की माने, तो सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। जिससे पता चला है कि सवा तीन लाख लोगों ने पिछले कई महीने से अपने BPL कार्ड का इस्तेमाल ही नहीं किया है और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ लिया है। ऐसे बीपीएल कार्डों की जांच और वैरीफिकेशन का काम इस महीने के आखिर तक पूरा हो जाने की संभावना है, जिसके आधार पर एक मई को होने वाले आकलन में इन फेक बीपीएल कार्ड धारकों को वास्तविक लाभपात्रों की लिस्ट से बाहर किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, मान्य नहीं होंगे अब ये सभी सर्टिफिकेट
