Haryana Board Result: हरियाणा के 18 सरकारी स्कूलों में कोई छात्र नहीं हुआ पास, नूंह में सबसे ज्यादा हालत खराब

 
Haryana Board Result: हरियाणा में 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। दरअसल, हाल ही में घोषित हुए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खबरों की मानें, तो प्रदेश के 18 सरकारी स्कूलों में एक भी छात्र पास नहीं हुआ है। जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ये रही स्कूलों की लिस्ट -नूंह जिले में 6 -फरीदाबाद में 4 -गुरुग्राम में एक -हिसार में एक -झज्जर में एक -करनाल में एक -पलवल में एक -रोहतक में एक -सोनीपत में एक -यमुनानगर में एक खबरों की मानें, तो ये सभी 18 स्कूल उन 100 सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूलों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनका प्रदर्शन हरियाणा की कुल 85.7% पास प्रतिशत दर को भी प्रभावित कर रहा है। खबरों की मानें, तो हरियाणा के 22 जिलों के 82 स्कूल ऐसे हैं, जिनका पास प्रतिशत 35 प्रतिशत से भी कम रहा है। इन सभी स्कूलों की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय और शिक्षा मंत्रालय को भेजी गई है ताकि, जरूरी कदम उठाए जा सकें।  सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। नूंह की हालत सबसे ज्यादा खराब  -बताया जा रहा है कि नूंह जिले के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। जहां पर 100 सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में से 62 शामिल है। - फरीदाबाद का दूसरे स्थाप पर आता है। यहां 12 स्कूलों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है।