Haryana Board Result 2025: हरियाणा में इस तारीख को जारी होगा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट!, ऐसे कर सकेंगे चेक, ये रहा पूरा प्रोसेस
Apr 27, 2025, 12:17 IST
Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2025 तक घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट भी इसी हफ्ते सार्वजनिक किया जा सकता है। रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी और वह अगली कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे। हरियाणा में कब आयोजित हुई थी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं : 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक कराई गई थी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं: 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक कराई गई थी। कैसे कर सकेंगे अपना रिजल्ट -सबसे पहले छात्र HBSE की आधिकारी वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। -यहां होमपेज पर आपको (HBSE माध्यमिक परीक्षा 2025 रिजल्ट) का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। -यहां मांगी गए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। -कैप्चा कोड भरें और "रिजल्ट खोजें" वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। -अब आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखा जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट ले सकते हैं। एसएमएस के जरिए भी जा सकते हैं अपना रिजल्ट अगर आपके पास ऑनलाइन रिजल्ट निकालने का कोई माध्यम नहीं है, तो आप ऑफलाइन तरीके से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको (RESULTHB10 [स्पेस] रोल नंबर) लिखना होगा और फिर इसके बाद 56263 पर SMS भेज सकते हैं। SMS भेजने के कुछ देर बाद ही आपका रिजल्टट आपके फोन पर आ जाएगा।
