Haryana Board 12th Topper: हरियाणा में किसान के बेटे अर्पणदीप सिंह ने रचा इतिहास, सरकारी स्कूल में पढ़कर बना टॉपर

 

Haryana Board 12th Topper: हरियाणा में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 12वीं  बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें कैथल के अर्पणदीप सिंह (Haryana Board 12th Topper Arpandeep Singh Story)ने 500 में से 497 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है और वह इस साल के टॉपर बन गए हैं। उनके 3 विषयों में 100 में से 100 नंबर आए हैं।

अर्पणदीप सिंह की मार्कशीट  Haryana Board 12th Topper: हरियाणा में किसान के बेटे अर्पणदीप सिंह ने रचा इतिहास, सरकारी स्कूल में पढ़कर बना टॉपर

जानकारी के मुताबिक, अर्पणदीप सिंह कैथल के रहने वाले हैं और पिता किसान हैं, जो आठवीं पास है। उनके पास दो एकड़ जमीन है। किसान के बेटे ने सरकारी स्कूल में पढ़कर हरियाणा बोर्ड की बारहवीं कक्षा में प्रदेश में 99.4 अंक लेकर टॉप किया है ।