Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, फटाफट इस लिंक से करें चेक

 

Haryana Board 10th Result 2025:  हरियाणा में HBSE बोर्ड का 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 92.49% बच्चे पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों का पास रिजल्ट 89.30 प्रतिशत रहा है। वहीं प्राइवेट स्कूलों का प्रतिशत 96.28 रहा है। रिजल्ट में रेवाड़ी पहले स्थान पर है। चरखी दादरी दूसरे स्थान पर है और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं, नूंह सबसे फिसड्‌डी जिला रहा है।

भिवानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मनीष नागपाल ने यह जानकारी दी है।

दरअसल, 10वीं में कुल 2 लाख 77 हजार 460 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया था। बोर्ड की ओर से 10 टॉपरों की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

फटाफट इस लिंक से करें चेक

रिजल्ट का छात्र बोर्ड की आधिकारी वेबसाइट https://bseh.org.in पर जाकर देख सकेंगे।

इस लिंक को यहां से कॉपी करने पर बोर्ड की वेबसाइट खुल जाएगी और आप अपना रोलनंबर, माता का नाम और आधार कार्ड नंबर डालकर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, फटाफट इस लिंक से करें चेक