Haryana Abha Card: हरियाणा में 1.63 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बनवाया ये कार्ड, मिलेंगे बड़े फायदे

 
Haryana Abha Card:  हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, प्रदेश में आभा कार्ड धारकों वाले मरीजों को कई बड़े फायदे मिलने वाले हैं। अगर मरीज के पास आभा कार्ड है तो उसे स्वास्थ्य केंद्र में जाकर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा बल्कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर इलाज करवा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएचसी मुलाना को आभा कार्ड धारकों के लिए प्रदेश का पहला आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र बनाया है। यहां मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपना इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द ही यह योजना सभी 22 जिलों में दो केंद्रों लागू की जाएगी।

1.63 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बनवाएं आभा कार्ड

खबरों की मानें, तो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संयुक्त निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) कैलाश सोनी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में बताया कि हरियाणा में अब तक 1.63 करोड़ से ज्यादा आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भी बनाया कार्ड

इसी बीच सोमवार को प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और उनके स्टाफ ने भी आभा कार्ड बनवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोई भी मरीज अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अपनी आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता)  ID से लिंक कर सकता है। उन्होंने कहा कि सहमति से डिजिटल स्वास्थ्य रिकार्ड को सुरक्षित रूप से संग्रहीत, अपनी पहुंच और दूसरों से शेयर कर सकता है। इसकी मुख्य विशेषताएं डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं का लाभ उठाना है। यह योजना कड़े डेटा सुरक्षा उपायों के साथ बनाई है।