Gurugram Metro: गुरुग्राम मेट्रो का तेजी से शुरू होगा काम, केंद्रीय मंत्री हर 4 महीने में खुद करेंगे समीक्षा, होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनेगी सड़क

 
Gurugram Metro: गुरुग्राम मेट्रो का तेजी से शुरू होगा काम, केंद्रीय मंत्री हर 4 महीने में खुद करेंगे समीक्षा, होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनेगी सड़क
Gurugram Metro: हरियाणा में गुरुग्राम मेट्रो का प्रोजेक्ट (Gurugram Metro update) एक बड़ा प्रोजेक्ट है। जिससे लोगों का दिल्ली आना-जाना और भी आसान हो जाएगा और इसका फायदा लाखों लोग उठा सकेंगे। ये ही वजह है कि सबका फोकस इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने पर टिका हुआ है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूवार को गुरुग्राम में चल रहे बुनियादी ढांचे के काम की समीक्षा बैठक की और  अधिकारियों को काम में तेजी लाने और प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के निर्माण की धीमी प्रगति की ओर इशारा किया और कहा कि वह हर चार महीने बाद परियोजना की समीक्षा करेंगे। खबरों की मानें, तो मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के पुराने हिस्सों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना लंबे समय से जरूरत रही है, जिससे लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना के लिए सभी प्रशासनिक और तकनीकी कार्य समय पर पूरे किए जाएं। सिंह ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है, क्योंकि इससे शहर भर में और एनसीआर में भी रोजाना हजारों लोगों को आवागमन में मदद मिलेगी। इससे प्रदूषण कम होगा और भीड़भाड़ कम होगी। इस परियोजना को न केवल तेज गति से आगे बढ़ाया जाना चाहिए, बल्कि पारदर्शिता और गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।" बैठक के दौरान जीएमआरएल के निदेशक एसआर सांगवा ने कहा कि पहले चरण के निर्माण के लिए बोली 15 मई को खोली गई थी, जिसमें 8 आवेदन मिले थे, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनेगी सड़क इसके अलवा मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क निर्माण पर भी चर्चा की और अधिकारियों से कहा कि सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, क्योंकि यह शहर के सबसे व्यस्त औद्योगिक और आवासीय गलियारों में से एक है। सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे निर्माण संबंधी औपचारिकताएं और स्वीकृतियां पूरी कर लें, ताकि निर्माण के दौरान कोई बाधा या देरी न हो। सड़क निर्माण के प्रोजेक्ट की बात करते हुए जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण धनखड़ ने बताया कि मौजूदा परियोजना के मार्ग पर यूटिलिटी शिफ्टिंग के तहत डीएचबीवीएन के 32 फीडरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मौजूदा संरचनाओं को शिफ्ट करने के संबंध में 5 प्रमुख बिंदुओं पर संबंधित एजेंसियों के साथ सहमति बन गई है। कौन-कौन रहा बैठक में शामिल यह बैठक सेक्टर 44 स्थित गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) कार्यालय में हुई और इसमें GMDA के सीईओ श्यामल मिश्रा, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, DCP ट्रैफिक राजेश मोहन के साथ-साथ एचएमआरटीसी, जीएमडीए, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL), गुरुग्राम नगर निगम (MCG) और डीएचबीवीएन के अधिकारी शामिल हुए। बैठक सेक्टर 44 स्थित गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) कार्यालय में हुई और इसमें जीएमडीए के CEO श्यामल मिश्रा, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, DCP ट्रैफिक राजेश मोहन के साथ-साथ एचएमआरटीसी, जीएमडीए, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL), गुरुग्राम नगर निगम (MCG) और डीएचबीवीएन के अधिकारी शामिल हुए।